नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनियां आजकल अपने स्मार्टफोन्स में एक ऐसा फीचर दे रही हैं जो सुनने में तो ये फीचर ज्यादा ख़ास नहीं लगता है लेकिन जरूरत पड़ने पर ये आपके स्मार्टफोन को खराब होने से बचाता है, बता दें कि जिस फीचर ले बारे में हम बात कर रहे हैं वो है 'वाटरप्रूफ स्मार्टफोन फीचर' बता दें की अगर आपका फोन वाटरप्रूफ है तो ये बारिश के मौसम में भीगने के बाद भी खराब नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में मौजूद ज्यादातर स्मार्टफोन वाटरप्रूफ नहीं होते हैं। मतलब ये है कि आप अगर कंपनी की बात पर यकीन करके बारिश में चले जाते हैं तो आपका स्मार्टफोन खराब हो सकता है।