नई दिल्ली: अगर आपने नया लैपटॉप या पीसी खरीदा है तो यह ख़बर आप के लिए है। टेेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। इस नए ऑफर के तहत कंपनी की तरफ से यूज़र्स को 2 महीने के लिए 20 Mbps स्पीड के साथ फ्री ब्रॉडबैंड कनेक्शन दिया जा रहा है। दरअसल, ये ऑफर उन यूज़र्स के लिए है जिन्होंने नया लैपटॉप या पीसी खरीदा हो। इन कस्टमर्स को BBG Combo ULD 45GB प्लान मिलेगा। वैसे अगर आपने नया लैपटॉप या पीसी नहीं भी लिया है तो इस प्लान को आप मात्र 99 रुपये में ले सकते हैं।