honour GS Pro वॉच की बैटरी लाइफ काफी अच्छी है। बताया जा रहा है कि इस वॉच में 25 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके साथ ही इसमें बिल्ट इन डुअल सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट मिलेगा। यूजर को ट्रेवलिंग के लिए के लिए इसमें एक खास फीचर रूट बैक फंक्शन और रूट डायवर्जन अलर्ट भी दिया गया है। इसमें यूजर पैदल चलने, पहाड़ पर चढ़ाई, स्कीइंग, इनडोर और आटडोर रनिंग का डेटा भी रिकॉर्ड कर सकता है। इसके साथ ही यह वॉच फ्री-ट्रेनिंग सहित 100 से अधिक वर्कआउट मोड रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करती है। इसके साथ ही आप इस वॉच से अपनी फिटनेस मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं।