Huawei P Smart 2021 में 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी फुल एचडी प्लस पंच-होल डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन के उपरी हिस्से में सेल्फी कैमरे से लैस पंच-होल है। इस फोन में Huawei का ही किरीन 710ए चिपसेट लगाया गया है। एंड्रॉयड 10 ओएस पर आधारित यह फोन ईएमयूआई 10.1 पर काम करता है। इसमें बेहतर फोटोग्राफी के लिए 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें प्राइमरी सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल के साथ डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पॉवर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।