नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी सालाना आम बैठक में जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस का ऐलान किया था जिसमें यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलने का दावा किया गया था। आपको बता दें कि इस सर्विस को लेने के लिए ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जियो गीगाफाइबर को अगस्त महीने में लॉन्च किया जा चुका है और लेकिन इसमें ग्राहकों को कौन से प्लान मिलेंगे इस बात का कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।