25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio VS Airtel 1,699 रुपये प्लान, जानें 1 साल की वैलिडिटी के साथ कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदा

Jio और Airtel के इस प्लान में मिलती है कॉलिंग, डाटा और SMS की सुविधा दोनों ही कंपनियों के 1,699 रुपये वाले प्लान की वैधता 1 साल की है हाल ही में Airtel ने 1,699 रुपये वाले प्लान में किया है बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 4 Jul 2019, 2:18 PM IST

telecom

Jio VS Airtel 1,699 रुपये प्लान, जानें 1 साल की वैलिडिटी के साथ कौन सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदा

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों के पास लंबी वैधता वाले प्लान्स मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप भी हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं तो एक साल की वैधता वाले प्लान्स का फायदा उठा सकते हैं। हाल ही में एयरटेल ( airtel ) ने अपने 1,699 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है जिसके बाद यूजर्स को ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। वहीं, रिलायंस जियो ( Relaince Jio ) के पास भी एक साल की वैधता के साथ 1,699 रुपये का प्लान मौजूद है। तो आइए इन दोनों की प्लान की तुलना करके देखते हैं की कौन सी कंपनी अपने यूजर्स को ज्यादा सुविधा दे रही है।

यह भी पढ़ें: Nokia 9 PureView जल्द होगा भारत में लॉन्च, OnePlus 7 Pro को मिलेगी कड़ी टक्कर

Airtel 1,699 रुपये प्लान

एयरटेल ने हाल ही में अपने 1,699 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया है। इस प्लान की वैधता एक साल की है। जहां पहले इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1 जीबी डाटा दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर अब 1.4 जीबी कर दिया गया है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को Airtel TV Premium, ZEE5, HOOQ, 350+ Live TV चैनल्स और Wynk music का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा इसमें यूजर्स को एक साल की फ्री नॉर्टन मोबाइल सिक्यॉरिटी और नया 4G डिवाइस खरीदने पर कैशबैक ऑफर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें:अक्सर क्यों ठप हो जाते हैं Facebook, WhatsApp और Instagram, ये है बड़ा कारण

Jio 1,699 रुपये प्लान

रिलायंस जियो के 1,699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसकी वैधता भी 365 दिन यानी एक साल की है। इस प्लान में यूजर्स को 64kbps स्पीड के साथ रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलता है, जो एयरटेल के मुकाबले ज्यादा है। ऐसे में यूजर्स को 547.5 जीबी कुल डाटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस का भी फायदा उठाया जा सकता है। साथ ही यूजर्स को जियो एंटरटेनमेंट ऐप का मुफ्त एक्सेस मिलता है।