10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio VS Airtel: जानें कौन सी कंपनी दे रही सबसे सस्ते में बेहतर सर्विस

हम आपको Reliance Jio और Airtel के 399 रुपये वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप जान सके कि कौन सी कंपनी ज्यादा बेहतर फायदा दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 13 Aug 2018, 11:48 AM IST

airtel

Jio VS Airtel: जानें कौन सी कंपनी दे रही सबसे सस्ते में बेहतर सर्विस

नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में Reliance Jio के आने के बाद से कॉम्पिटिशन बढ़ता ही जा रहा है। कंपनियां आए दिन अपने यूजर्स को खुश रखने के लिए नए-नए पैक पेश करती रहती हैं। वहीं, आज कल के स्मार्टफोन्स भी डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं जिसमें यूजर्स अपने फायदे के लिए अलग-अलग कंपनियों के सिम इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको Reliance Jio और Airtel के 399 रुपये वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप जान सके कि कौन सी कंपनी ज्यादा बेहतर फायदा दे रही है।

यह भी पढ़ें: अब आपके Jio Phone में भी काम करेगा WhatsApp और Youtube, ये है आसान ट्रिक

Reliance Jio 399 रुपये प्लान

कंपनी के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है जिसमें यूजर्स को 1.5 जीबी 4 जी डाटा रोजाना मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेल कॉलिंग का फायदा भी यूजर्स को मिलेगा। वहीं, कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक और प्लान उपलब्ध कराया हुआ है जो 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के लिए आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को मुफ्त कॉलिंग के साथ मुफ्त रोमिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। साथ ही जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे कई ऐप्स का मुफ्त में सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 मिनट में वापस मिल जाएगा चोरी हुआ Aadhaar Card, ये है आसान तरकीब

Airtel 399 रुपये प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है जिसमें यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही यूजर्स को 100 एसएमएस रोजाना मिलता है। हालांकि, कई यूजर्स को कंपनी 399 रुपये में ही ये सारी सुविधाएं 84 दिनों के लिए दे रही है।