कीमत
LG K92 5G को अमरीका में टेलिकॉम कंपनियों AT&T, Cricket और US Cellular के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। AT&T यूजर्स को यह स्मार्टफोन 394.99 डॉलर (लगभग 29,387 रुपए) में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं Cricket इस स्मार्टफोन को अपने यूजर्स को 359.99 डॉलर (लगभग 26,783 रुपए) की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। US Cellular इसे 350 डॉलर (लगभग 25,500 रुपए) में यूजर्स को बेचेगी। इस स्मार्टफोन को 19 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।