सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
ओप्पो ए12 की कीमत में हुई कटौती ऑनलाइन मार्केटप्लेस में सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिसमें अमेज़न और फ्लिपकार्ट भी शामिल हैं। हालांकि, इस खबर को लिखते वक्त दोनों वेबसाइट पर फोन की नई कीमत को लिस्ट नहीं किया गया है। पावर के लिए ओप्पो A12 में 4,230mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wifi, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।