डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम (Paytm) ने गूगल (Google) को चुनौती देते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट लीग (cricket league) फिर से शुरू कर दिया है। इसे 'पेटीएम क्रिकेट लीग' (Paytm cricket league) नाम से शुरू किया गया है। क्रिकेट लीग (cricket league) के साथ ही पेटीएम (Paytm) ने यूपीआई (UPI) से भुगतान पर कैशबैक (Cash back) और स्क्रैच कार्ड (scratch card) की स्कीम भी शुरू की है। अब पेटीएम यूजर्स अपने पंसदीदा क्रिकेट स्टार्स के बदले स्टीकर्स हासिल कर सकते हैं और इसके माध्यम से वे अपना मोबाइल बिल का भुगतान, रीचार्ज, ग्रॉसरी खरीद सकते हैं और मनी ट्रांसफर कर सकते हैं।