रिपोर्ट के अनुसार, Samsung कंपनी आने वाले महीनों में Galaxy M सीरीज पोर्टफोलियो में मॉडल नंबर SM-M425F (Galaxy M42) और SM-M127F (Galaxy M12s) को बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि SM-M425F (Galaxy M42) में 64एमपी प्राइमरी कैमरा सेटअप और 128GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में दूसरे हैंडसेट मॉडल नंबर SM-M127F (Galaxy M12s) के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह सीरीज का एंट्री लेवल फोन हो सकता है। कंपनी की तरफ से दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।