सैमसंग ने शेयर की चार्जर की फोटो
सैमसंग ने Apple के एक्सेसरीज न देने के फैसले के बाद Samsung ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। इसमें गैलेक्सी के चार्जर की फोटो पोस्ट की। इस फोटो के साथ लिखा कि आपके गैलेक्सी के साथ आता है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आपका गैलेक्सी आपको वह देता है जिसे आप खोज रहे हैं। एक बेसिक चार्जर से लेकर, बेस्ट कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस, मैमोरी और स्मार्टफोन में 120Hz स्क्रीन तक।'