26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुलक्कड़ लोगों के लिए बहुत काम के हैं ये टूल्स

आइए जानते हैं ऐसे कुछ ऐप्स के बारे में जो आपको हर जरूरी चीज याद दिलाएंगे।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Feb 11, 2021

smartphone_apps_1.jpg

यदि आप पानी-बिजली-फोन का बिल जमा कराना भूलते हैं, मीटिंग्स का समय याद नहीं रहता या फिर घर का सामान लाना भूल जाते हैं तो आपको तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में जो आपको हर जरूरी चीज याद दिलाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने मई 2020 में बोला था 'आत्मनिर्भरता', यह शब्द बन गया वर्ड ऑफ ईयर 2020

... तो गिरफ्तार होंगे Twitter के अधिकारी, सरकार बोली - हमारा सब्र अब जवाब दे रहा है

टिकटिक- डे प्लानर
इस टूल का सबसे अच्छा फीचर रिमाइंडर शिड्यूलिंग है। इसकी मदद से आप न सिर्फ किसी विशेष समय के लिए रिमाइंटर सैट कर सकते हैं, बल्कि आप उस रिमाइंडर की प्रायोरिटी भी सैट कर सकते हैं। इसके सेंट्रल कैलेंडर पर अलग-अलग टास्क एक साथ देख सकते हैं। इस टूल का लिंक है-
http://bit.ly/techguru76

रिमेंबर द मिल्क
यह व्यस्त लोगों के लिए स्मार्ट टू-डू ऐप है। इस टूल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके रिमाइंडर आपको नोटिफिकेशन के अलावा दूसरे तरीकों से भी मिल सकते हैं। जैसे यह आपको टैक्स्ट मैसेज कर सकता है, ईमेल कर सकता है या ट्विटर अथवा दूसरे प्लेटफॉम्र्स के जरिए भी आपको काम की चीजों की याद दिला सकता है। इस वेब टूल का लिंक है-
http://bit.ly/techguru77

टू-डू लिस्ट
यह ऐसा कॉम्प्रीहेन्सिव टू-डू लिस्ट ऐप है जो आपके लिए रिमाइंडर, गोल, हैबिट ट्रेकर, प्रोजेक्ट और टाइम टेबल क्रिएट करता है। आप इस ऐप की स्मार्ट शिड्यूलिंग का उपयोग कर दिनचर्या को मैनेज कर सकते हैं। एंड्रॉयड के लिए इस टूल का लिंक है-
http://bit.ly/techguru78

IFTTT
यह ऐसा ऑटोमेशन ऐप है जो किसी भी टास्क को पूरा करने के लिए दूसरे एप्प का साथ देता है। इसमें कई ऐसे ऐपलेट हैं जो भुलक्कड़ लोगों के काम के हो सकते हैं। जैसे इसकी मदद से आप अपने गूगल कॉन्टेक्ट्स के बर्थडे के रिमाइंडर पा सकते हैं। लिंक है-
http://bit.ly/techguru79