दरअसल, टाटा डोकोमो ने 148 रुपए, 179 रुपए, 349 रुपए और 499 रुपए के चार प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, अनलिमिटेड रोमिंग, अनलिमिटेड एसएमएस दिया जा रहा है। गौरतलब है कि एयरटेल और टाटा टेली कम्यूनिकेशन ने सर्किल रोमिंग के समझौते की घोषणा की है। हालांकि इसमें अलग-अलग प्लान के लिए मिलने वाले डेटा और उनकी वैधता अलग है।