17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लड़के ने खोली Google की पोल फिर भी मिला 25 लाख का इनाम

इजेकेल ने इससे पहले भी 4 बार गूगल के तकनीकी खामी पकड़े वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineeta Vashisth

•

Updated: 29 May 2018, 5:01 PM IST

google

इस लड़के ने खोली Google की पोल फिर भी मिला 25 लाख का इनाम

नई दिल्ली: इंसान अपने दिमाग के दम पर कब क्या कर जाए इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। कभी पेड़ के नीचे आराम कर रहे एक लड़के ने सेब को जमीन पर गिरते देखा तो गुरुत्वाकर्षण का फॉर्मुला बनाकर तैयार कर दिया, लेकिन आज हम आइंसटाइन की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि उरुग्वे में रहने वाले 17 साल के लड़के की बात कर रहे हैं, जिसने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल के सिक्योरिटी सिस्टम को भेद दिया है। जी हां वहीं गूगल जिस पर कुछ भी लिखो और उसके बारे में जानकारी ले लो।

यह भी पढ़े: अक्सर हड़बड़ी में Phone चार्ज करना भूल जाते हैं तो यह ख़बर आपके लिए है

इजेकेल पेरेरा नाम के इस लड़का ने गूगल के सर्च इंजन में तकनीकी खामी को उजागर किया है जिसे देखते हुए गूगल ने इजेकेल को 36 हजार डॉलर यानी 25 लाख रुपये का इनाम दिया है। गूगल का सिक्योरिटी सिस्टम काफी मजबूत माना जाता है। इसी सिक्योरिटी की एक बड़ी खामी को इजेकेल ने उजागर किया है। वहीं कंपनी ने इस तकनीकी खामी को सुधारने का काम शुरू कर दिया है। वहीं इजेकेल ने इससे पहले भी 4 बार गूगल के तकनीकी खामी पकड़े वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।

यह भी पढ़े: यहां देखिए Jio के बेहद सस्ते Prepaid प्लान की पूरी लिस्ट, आप कौन सा पैक लेंगे

गूगल की सिक्योरिटी सिस्टम वाली कमी को निकालने वाले लड़के इजेकेल ने महज 10 साल की उम्र में कंप्यूटर चलाना शुरू कर दिया था। जिसके एक साल के बाद इजेकेल पेरेरा ने कोडिंग सीखना भी शुरू कर दिया था। इजेकेल की कंप्यूटर में रूची होने के कारण ही उसने विभिन्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखा। वहीं पेरेरा कई कोडिंग और प्रोग्रामिंग की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेता रहा है। इजेकेल ने एक कोडिंग प्रतियोगिता के दौरान ही गूगल के कैलीफर्निया में स्थित हेडक्वार्टर की ट्रिप जीती थी। जिसके बाद पेरेरा ने साल 2016 में गूगल के हेडक्वार्टर का दौरा किया था।