26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्टफोन को खत्म कर देगा ये गैजेट, कीमत इतनी कम जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल

ये गैजेट इतना कारगर है कि इसे इस्तमाल करने के बाद आप स्मार्टफोन को भूल जाएंगे।
2 min read
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

May 26, 2018

smart ring

स्मार्टफोन को खत्म कर देगा ये गैजेट, कीमत इतनी कम जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल

नई दिल्ली: आज दुनिया में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है फिर चाहे वो बच्चा हो या फिर नौजवान। स्मार्टफोन इंसानों के लिए ऐसी जरूरत बन गया है जिसके बगैर जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में एक ऐसा गैजेट आ गया है जो इन स्मार्टफोन्स को ख़त्म कर देगा। जी हां ये गैजेट इतना कारगर है कि इसे इस्तमाल करने के बाद आप स्मार्टफोन को भूल जाएंगे।

आखिर क्या है ये गैजेट

यह गैजेट असल में एक स्मार्ट रिंग है। इस रिंग को ठीक उसी तरह से पहना जा सकता है जैसे आप सोने या चांदी की बनी हुई रिंग को अपनी उंगलियों में पहनते हैं। लेकिन यह रिंग आम रिंग जैसी बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि इसमें एक डिस्प्ले लगा हुआ है जिसमें आप किसी स्मार्टफोन की तरह सारे काम कर सकते हैं।

जानिए क्या हैं इस स्मार्ट रिंग के फीचर्स

आपको बता दें कि यह रिंग किसी भी स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट हो जाती है। साथ ही अगर आप अपने स्मार्टफोन को घर पर भूल आए हैं तब भी कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि इसकी डिस्प्ले में आप अपने स्मार्टफोन की कॉल डिटेल से लेकर उसके मैसेज भी देख सकते हैं। यह रिंग इतनी स्टाइलिश है कि आप इसे पहनकर कहीं भी जा सकते हैं और किसी को इसके बारे में पता भी नहीं चलेगा। इसमें आप समय भी देख सकते हैं।

इतनी है कीमत

वैसे तो ये स्मार्ट रिंग मार्केट में लॉन्च हो चुकी हैं लेकिन अभी इनमें कालिंग फीचर ऐड नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले सालों में इसमें कालिंग फीचर भी आ जाएगा। आपको बता दें कि इस रिंग को आप आसानी से 3,000 से 4,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यह रिंग किसी आम रिंग जितनी ही छोटी होती है और इसे चार्ज भी किया जा सकता यही।