V27 series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में अपनी नई V27 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरिज में Vivo V27 और Vivo V27 Pro स्मार्टफोन को पेश किया गया है। ये दोनों फोंस Magic Blue और Noble Black कलर में आये हैं। 32,999 रुपये से लेकर 42,999 रुपये तक इस सीरिज की कीमत जाती है। डिजाइन से लेकर कैमरे पर कंपनी ने फोकस किया है। कंपनी का दावा है कि नए फोन्स की मदद से नाईट में बढ़िया फोटोग्राफी की जा सकती है और इसके लिए कंपनी ने 50 MP Sony IMX766V रियर कमेरा सेसर लगाया है। लेकिन कंपनी के इन दावों में कितना दम है इसके बारे में हम आपको तब बता पायेंगे जब हम इस फोन को टेस्ट करेंगे। फिलहाल तो कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगा।