Mi Sports Sneakers 2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें Men और Women दोनों के लिए है। इस जूते को 39 साइज से लेकर 46 साइज में पेश किया है। इसे ग्राहक चार कलर ब्लैक, वाइट, ग्रे और ब्लू में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस जूते को लेकर यह कहा है कि इसे वाशिंग मशीन में भी आसाने से साफ किया जा सकता है।
जूते के लुक की बात की जाए तो यह स्पोर्ट शूज की करह ही बेहतर दिखता है। Sports Sneakers 2 जूते का वजन पहले पेश किए गए Sports Sneakers जैसा ही हल्का होगा। हालांकि भारत में इन प्रोडक्ट के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।