मृतक की पहचान भाठागांव रायपुर निवासी सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह सोमवार दोपहर अपनी पत्नी से मिलने गरियाबंद जा रहे थे। उनकी पत्नी वहीं रहती है। इसी दौरान पोड़ के आगे एक मोड़ पर गरियाबंद से रायपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सत्येंद्र का सिर दो टुकड़ों में बंट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।