25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud News: फाइनेंस कंपनी का पूर्व ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, 67 लोगों से की थी 6.54 लाख रुपए की धोखाधड़ी, जानें पूरा मामला

Fraud News: गरियाबंद जिले के देवभोग में एक निजी फाइनेंस कंपनी के पूर्व ब्रांच मैनेजर ने 67 लोगों से 6.54 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी।
less than 1 minute read
Google source verification
गिरफ्तार (फोटोः सोशल मीडिया)

गिरफ्तार (फोटोः सोशल मीडिया)

Fraud News: गरियाबंद जिले के देवभोग में एक निजी फाइनेंस कंपनी के पूर्व ब्रांच मैनेजर ने 67 लोगों से 6.54 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। उसने ग्राहकों से पैसे लिए तो सही, लेकिन फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं करवाए। मामले का खुलासा होने पर ओडिशा से कंपनी के डीआरएम देवभोग थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानें पूरा मामला

यह कंपनी एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जो गरीब महिलाओं का समूह बनाकर समूह ऋण एवं अन्य वितरण कार्य कर उन्हें सक्षम और सशक्त बनाने कार्य करते हैं। कंपनी देवभोग में 3 जनवरी 2023 से 24 फरवरी 2025 तक उमाकांत पूरी पिता मनोरंजन पूरी उम्र 30 साल ग्राम भिलाईगढ़ थाना सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ प्रबंधक के पद पर पदस्थ था। जो प्रबंधक महिला ग्राहकों को लोन राशि वितरण कर लोन की राशि को एकत्रित करने का कार्य करता था।

प्रबंधक उमाकांत पूरी के द्वारा अपने कार्यकाल में 1 मई 2024 से 20 मार्च 2025 तक लोन वितरण की राशि को कंपनी में वसूली किया था। कुछ ग्राहक स्वयं देवभोग शाखा में उपस्थित होकर प्रबंधक उमाकांत पूरी के पास लोन राशि शाखा में जमा किए थे। कुछ ग्राहक उनके मोबाइल नंबर पर फोन-पे में लोन की राशि जमा की थी। आरोपी उमाकांत पूरी के द्वारा प्राप्त लोन की राशि को शाखा के खाते में जमा न कर स्वयं के खर्चे में उपभोग कर राशि की धोखाधड़ी कर गबन किया गया है। फिलहाल आरोपी को सरायपाली थाना क्षेत्र में उसके गृहग्राम बिलाईगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग