घटना की सबसे चिंताजनक बात यह है कि शव जिस इलाके में मिला है, वह रिहायशी इलाका है। इतने दिनों तक लाश का सड़ना और किसी को भनक न लगना सवाल खड़े करता है। जहां शव मिला है, वहां के निवासी भी इस घटना से अनजान थे। फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।