29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम आवास के लिए मिले पैसों से की अय्याशी, जब हो गए खर्च तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास निर्माण की 20 हजार की राशि को खर्च कर दिया फिर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 24 Jul 2018, 6:37 PM IST

फिंगेश्वर. छत्तीसगढ़ के ग्राम पथर्री के जंगल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के जेब से सुसाइड नोट मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

23 जुलाई को थाना प्रभारी संतोष सिंग को जानकारी मिली कि पथर्री के जंगल मे कुसुम पेड़ से किसी एक व्यक्ति की लाश लटक रही है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ पथर्री के जंगल पहुंचे। शव को पेड़ से उताकर आवश्यक जांच पड़ताल की गई। इस दौरान पता चला कि उसकी जेब से सुसाइट नोट मिला। जिसपर लिखा था, कि वह प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास निर्माण की 20 हजार की राशि को खर्च कर दिया है।

READ MORE: फेसबुक के बाद लड़के से अकेले मिलना इस लड़की के लिए बनी मुसीबत, फिर चुकानी पड़ी ऐसी कीमत

अत: मकान नहीं बना सकता, इसके चलते वह मौत को गले लगा रहा है। मृतक का नाम जीवराखन ध्रुव पिता श्याम धु्रव था। वह ग्राम कुम्हारी आरंग थाना का रहने वाला था। शव मिलने पर परिजनों को सूचित किया। तो वे लोग भी वहां पहुंच गए। मृतक का ससुराल ग्राम छुरा के पास चीतावार ग्राम था। वह कुछ दिन पहले अपनी बीबी को उसके माइके मे छोड़कर घटना को अंजाम दिया। मृतक के पास से डायरी, 40 रुपए नकद, व छाता मिला है। पीएम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया।

READ MORE: वाइफ को गिफ्ट की ज्वेलरी को लोगों ने कहा चोरी का, सदमे किया सुसाइड और जांच में निकला बेगुनाह

फिंगेश्वर. ग्राम परसदाकला में 35 वर्षीय युवक की कीटनाशक सेवन करने से अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों के हवाले कर किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसदाकला 35 वर्षीय युवक प्रमोद पिता भीखूराम साहू ने ग्राम में ही कीटनाशक सेवन कर लिया। परिजन उसकी बिगड़ती हालत देखकर सामुदायिक अस्पताल मे भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान शाम 4 बजे उसकी मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग