सभा में कई लोगों ने भाजपा ज्वॉइन की। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा, तीन महीने पहले जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। हमने इसे सुशासन की सरकार साबित कर दिखाया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते में गांव, गरीब, किसानो की आर्थिक समृद्धि और विकास के पहिए को फिर से गति मिली है। पांच साल के काम को भाजपा ने तीन महीने में पूरा कर दिखाया है। सत्ता में आते ही 18 लाख गरीबों को आवास, किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी, दो साल का बोनस, महिलाओं को एक हजार रुपए, तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में खरीदी जैसी सभी गारंटी पूरी हुई है। सुशासन की सरकार चुनने कमल को जिताएं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भागवत हरित, किशोर महानंद, पीलूराम, खोमन चंद्राकर, गफू मेमन, चंद्रशेखर साहू आदि मौजूद रहे।