1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गाजियाबाद, एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Apr 2018, 12:56 PM IST

Ghaziabad

गाजियाबाद. थाना खोड़ा पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली जब मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश एक बाइक पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और घेराबंदी करते हुए बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लेकिन, बदमाशों ने पुलिस सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई कई राउंड फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान 25000 के इनामी तौसिफ के रूप में हुई है। फिलहाल उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, अब इस तरह हर किसी को मिलेगा रिजर्वेशन टिकट

गाजियाबाद में भी पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। देर रात खोड़ा इलाके में सोम बाजार पुश्ता के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि 25 हजार का इनामी तौसिफ नाम का बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक पर यहां से जा रहा था। पुलिस को इसकी पूरी जानकारी मुखबिर द्वारा मिली थी। पुलिस ने सूचना के बाद जाल बिछाया और जैसे ही बाइक सवार तौसीफ को रोकने की कोशिश की गई। उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। वहीं पुलिस की फायरिंग में तौसीफ के पैर में गोली लग गई।

यह भी पढ़ें- मुस्कान! मैं समर गार्डन से बोल रहा हूं, तीन लाख रुपये तैयार रखना और फिर कर दिया ये गंदा काम

बताया जा रहा है कि बुलंदशहर का रहने वाला तौसिफ लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। लेकिन, पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी। पुलिस के मुताबिक, तौसिफ अपना गैंग चला रहा था। वह दिल्ली एनसीआर में कई वारदातें कर चुका है और वह दिल्ली में किसी वारदात करने की फिराक में था। पुलिस ने तौसीफ से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें- बसपा के इस दिग्गज नेता के बाद अब बेटे पर भी लगा गैंगरेप का आरोप

इस पूरे मामले में गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दोनों घायलों को गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तौसिफ पर विभिन्न थानों में लूट, हत्या, डकैती जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभी इसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें, देखें पत्रिका बुलेटिन-