1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड यात्रा पर जाने के लिए दोस्तों की मदद लेना बना मौत की वजह

परिवार आैर पुलिस अधिकारी भी रह गये दंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 8:26 PM IST

ghaziabad news

नोएडा।दिल्ली-एनसीआर में तीन नाबालिग दोस्तों ने एक एेसा कदमा उठा लिया। जिसे सुनकर आसपास के लाेग आैर परिवार तो क्या। मामले को खोलने वाले पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गये। इतना ही नहीं तीनों दोस्तों ने यह काम होशो हवास में नहीं बल्कि शराब के नशे में किया था। वहीं पुलिस भी मृतक का शव पाने पर उसकी पहचान नहीं कर सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-यूपी के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, मच सकता है बड़ा बवाल

इसलिए उठा लिया यह कदम

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन के टंकी वाले पार्क में 13 अप्रेल को युवक की लाश मिली थी। पुलिस आैर आसपास के लोग उसकी शिनाख्त तक नहीं कर पा रहे थे। पुलिस के प्रयास करने पर मृतक पहचान 16 साल के रोहित सिंह के रूप में हुर्इ थी। जो शालीमार गार्डन का ही रहने वाला था। रोहित की हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसके कातिलों का पता लगाने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस के हाथ लगे तीन युवकों ने इस पुरे मामले का खुलासा कर दिया।

यह भी पढ़ें-बदमाशों ने अब इस बैंक के एटीएम को बनाया निशाना, नहीं निकाल सके रुपये

जब पुलिस अधिकारियों के सामने हुआ खुलासा तो रह गये सन्न

पुलिस ने जांच के दौरान शनिवार को रोहित के तीन दिन दोस्त दीपक, मोहित और योगी नाम के तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने रोहित की हत्या शराब के नशे में की थी। आरोपियों में से एक लड़के ने रोहित को कांवड़ यात्रा पर जाने के लिए 2200 का उधार दिया था। रोहित उन पैसों को चुका नहीं पा रहा था। और इसलिए उसे शराब पीने के लिए बुलाया गया। और उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी नाबालिग लड़कों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।