गाजियाबाद. पिछले कुछ दिनों से लगातार आंधी-तूफान का सामना कर रहे दिल्ली एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 24 घंटे के भीतर कभी भी दिल्ली एसीआर में तेज आंधी और तूफान दस्तक दे सकती है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में एक बार फिर से धूल के गुबार के साथ तेज रफ्तार से अंधड़ आने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटे दिल्ली के लिए बेहद परेशानी भरे रह सकते हैं। धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। मंगलवार से दी दिल्ली और एनसीआर के आसमान में धूल के गुबार छाए हुए हैं। गौरतलब है कि 2 मई और 13 मई को को आए तूफान में देशभर में बड़ी संख्या में जन धन की हानि हुई थी। कई जहग वाहन पलट गए तो कई जगह पेड़ और मकान गिरने से भारी तबाही हुई थी।