चोरी की कराई थी शिकायत
दरअसल, करीब एक साल पहले सिहानी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा बीकॉम में पढ़ती है। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उस दौरान एक कांस्टेबल ने छात्रा को अपना मोबाइल नंबर दिया था। उसने कोई भी परेशानी होने पर उस नंबर पर कॉल करने को कहा था।