1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग ने जमकर किया तांडव, चपेट में आने से बेजुबानों की मौत, लाखों का नुकसान

दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले लाखों का सामान जलकर राख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 23 May 2018, 10:38 AM IST

fire

आग ने जमकर किया तांडव, चपेट में आने से बेजुबान पशुओं की मौत

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके में मंगलवार देर रात अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब हाइडल कॉलोनी के एक मकान में भीषण आग लग गई। इस आग की चेपट में मकान के अंदर ही मौजूद मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंची तब तक आग के तांडव ने सब कुछ स्वाहा कर दिया था। गनीमत रही कि आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें : पहले ये लोगों की करते थे मदद, फिर अपने मंसूबों को देते थे अंजाम
यह भी पढ़ें : आज इन राशियों वालों के लिए हैं रोज़गार का अवसर, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

हादसा थाना कविनगर इलाके के ब्लॉक की है जहां हाइडल कॉलोनी बनी हुई है। यहां ज्यादातर बिजली विभाग के कर्मचारियों का ही परिवार रहता है। जहां एक घर में अचानक आग लग गई। जिससे कॉलोनी में एक परिवार द्वारा दो गाय और एक बछड़ा पाला गया था। जिसकी चपेट में उनकी जलकर मौत हो गई। इस दौरान आग ने इतना विकराल जिसके बाद आस-पास के लोगों ने मकान के अंदर मौजूद लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना ही माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : इस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से किया यह सवाल तो सब रह गए हैरान

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी की सभा में हुआ कुछ ऐसा कि समर्थकों ने तोड़ डाली कुर्सियां, पुलिस वालों के फूले हाथ-पांव