कांग्रेस महानगर अध्य्क्ष हरेंद्र कसाना ने कहा कि देश में अब तक का सबसे बडा 11500 करोड का पंजाब नेशनल बैंक घोटाला हुआ है। इससे साफ महसूस होता है कि इस घोटाले में जो बंदरबाट हुई वह केंद्र सरकार के इशारे पर प्रतीत होती है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के अलावा भी एलओयू के तहत 17 अन्य बैंक शाखाओं में भी घोटाले हुए है। नीरव मोदी और मेहुल चैकसी के द्वारा इतना बडा घोटाला कर देश से बाहर जाने से साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार की जानकारी में है। इस दौरान सतीश शर्मा, पूर्व मंत्री, सतीश त्यागी,सुभाष शर्मा,लोकेश चैधरी,सुनील चैधरी,ओम प्रकाश शर्मा,संजय शर्मा,नरेंद्र राठी,प्रेम प्रकाश चीनी,सुरेंद्र शर्मा,राजाराम भारती आदि मौजूद रहे।