पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम अरविंद, हरीश, रोहित और प्रिंस है। इन चारों पर षड्यंत्र के तहत इंद्रा शर्मा नामक महिला की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। हत्या किए जाने की वजह प्रॉपर्टी हड़पना बताया जा रहा है। वहीं मृतका गिरफ्तार किए गए अरविंद की मौसी थी और प्रोपेटी का काम करने के साथ साथ नौकरी दिलाने का काम भी किया करती थी।