बिना सत्ता के बसपा विधायक इस तरह से अधिकारियों को धमकी और गाली दे रहे हैं तो सत्ता में होते तो क्या हाल करते? दरअसल आपको बता दें कि पश्चिमी यूपी के हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा से असलम चौधरी बसपा के विधायक हैं। हालांकि हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन एसडीओ का दावा है कि ये ऑडियो विधायक असलम चौधरी की है। अब इस मामले में एसडीओ थाने में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं और अपने बड़े अधिकारियों से बात करने के बाद विधायक पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास जाएंगे।