गाजियाबाद. बीएसपी के मौजूदा विधायक के खिलाफ जान से मारने की धमकी और बलवा फैलाने का मामला दर्ज हुआ है । इसके साथ ही विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। यानी किसी भी वक्त विधायक की गिरफ्तारी हो सकती है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के थाना मसूरी थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मसूरी इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित करीब 40 हज़ार मीटर के एक खाली प्लॉट दिल्ली के रहने वाले गोपाल क्वात्रा ने डीसीएम कंपनी से खरीदा गया था । कुछ दिन बाद ही इलाके के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह जमीन ग्रामसभा की है और गलत तरीके से यह खरीदी गई है । लिहाजा, इस पर किसी भी तरह का निर्माण किया जाना उचित नहीं है । हालांकि, तमाम जद्दोजहद के बाद यह मामला न्यायालय तक जा पहुंचा था ।