वीएन सिंह ने बताया कि 30 मार्च को एलिवेटेड रोड के लोकार्पण के अलावा जीडीए की कुल 6 योजनाओं का भी फीता मुख्यमंत्री काटेंगे। उन्होंने बताया कि करैहड़ा पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एलिवेटिड रोड के अलावा मुख्य बंधा रोड का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा वह कविनगर रामलीला मैदान से मेरठ तिराहे पर बने ग्रेड सेपरेटर और इंदिरापुरम में लगाई गई एलईडी लाइटों की योजना का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह मधुबन बापूधाम में पीएम आवास योजना के तहत बनने जा रहे 856 मकानों और राजेन्द्र नगर में लोहिया पार्क के पास बनने वाले आरसीसी के नाले का शिलान्यास करेंगे।