रिहायशी इलाके में देखे गए कोबरा को मौके पर पहुंचे सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता प्रमोद चौधरी और वन विभाग के कर्मचारी रोहित ने सूझबूझ और बहादुरी से पकड़ा और सुनसान वन इलाके में छोड़ दिया। घटना सोमवार की है। गाजियाबाद के गोविंदपुरम के इ ब्लॉक के एक मकान बाहर सांप पर कुछ लोगों की नजर पड़ी। जिससे वहां से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। सांप कोबरा प्रजाति का बताया जा रहा है।