बता दें कि इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय जयपाल सिंह की याद में गुर्जर समाज के कुछ और की ओर से घोड़ा रेस एवं घोड़ा डांस कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाता है, लेकिन अनुमति नहीं मिलने की वजह से रेस नहीं हो सकी। कार्यक्रम संचालक सुरेंद्र घोड़ा डांस का मकसद लोगों को संदेश देना कि पशुओं से प्रेम करें। प्रतियोगिता में भाग लेने आए सत्ते ने बताया कि इस कार्यक्रम में 5 जिलों के 25 घोड़े वालों ने अपने घोड़ों के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। घोड़ों को थिरकता देख सेकड़ों की तादाद में आए लोग अपने आपको ताली बजाने से नहीं रोक पाए। इस घोड़ा डांस कार्यक्रम में मवई निवासी सत्ते के घोड़े को 51 सौ रुपए का प्रथम पुरस्कार, मांगरोल निवासी के घोड़े को 21 सौ रुपये का द्वितीय पुरस्कार, सकतपुर निवासी करिया पहलवान के घोड़े को तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 सो रुपये का पुरस्कार दिया गया।