5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता के भतीजे की अपहरण के बाद हत्या!

उर्स देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक अगले सुबह मिला शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 May 2018, 11:34 AM IST

Ghaziabad

मुरादनगर. उत्तर प्रदेश में एक कांग्रेस नेता के भतीजे का शव खाली प्लॉट में मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके चलते परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार रात उर्स का मेला देखने की बात कहकर घर से निकला था। शव मिलने की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता के घर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बदलने वाला है इन राशि वाले लोगों का समय, 11 मई को बन रहा राजयोग

बता दें कि मुरादनगर के मेन रोड स्थित ममता वाली गली निवासी श्रीपाल ने हाल ही में कांग्रेस के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। वहीं उनके बड़े भाई धनीराम किराना व्यापारी हैं। जानकारी के अनुसार धनीराम का 20 वर्षीय पुत्र सचिन मानसिक तौर पर कमजोर था। शनिवार रात सचिन खाना खाकर उर्स देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात एक बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बोली- चार लाख रुपये नहीं, मुझे इंसाफ चाहिए

रविवार सुबह परिवार के लोगों को सूचना मिली कि सचिन का शव जलालपुर रोड स्थित गंगाविहार कॉलोनी में एक प्लॉट में पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता के घर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूटी 6 क्विंटल चांदी, जानिये कैसे गिरफ्त में आया मास्टरमाइंड