गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के एक चिकित्सक जो कि सफायर सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी फिलहाल ड्यूटी दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी हुई है। उनकी तबीयत खराब होने के बाद जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे, जिसकी देर रात रिपोर्ट आई तो उसमें वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। जबकि उनकी पत्नी और 4 महीने के बेटे और साले को घर पर ही होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।