नाेएडा. कोरोना से मुक्त घोषित दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें दोबारा ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों फिर से कोरोना वायरण के लक्षण मिले हैं। फिलहाल दोनों मरीजों को भर्ती करते हुए इलाल शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही सैंपल लेकर चौथी बार जांच के लिए भेजे गए हैं। डॉक्टर इस स्थिति को देखकर असमंजस में हैं और कारणों की जानकारी भी जुटा रहे हैं। बता दें कि इन दोनों मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। बता दें कि बीते दो दिनों कोविड-19 के किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई, जिन 43 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है, उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा एक मरीज जिम्स में ठीक हुआ है।