5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CoronaVirus: गाजियाबाद में भी बढ़ी कोरोना पीड़ितों की संख्या, पिता के बाद बेटे की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव

Highlights- गाजियाबाद में कोरोना वायरस पॉजिटिव का दूसरा केस आया सामने- जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है पीड़ित- सीएमएस ने की लोगों से पैनिक नहीं लेने की अपील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Mar 2020, 4:39 PM IST

ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. गाजियाबाद में कोरोना वायरस पॉजिटिव का दूसरा केस सामने आया है। लगातार दूसरे कोरोना पीड़ित मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले तेहरान से लौटा एक शख्स कोराना वायरस से पीड़ित मिला था, जिसका उपचार दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। उनकी पत्नी की सैंपल रिपोर्ट दो दिन पहले ही निगेटिव आई है। जबकि उनके बेटे की रिपोर्ट गुरुवार को पाॅजिटिव पाई गई है। फिलहाल उनके बेटे को गाजियाबाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है। जहां प्रशिक्षित चिकित्सक पीड़ित की निगरानी कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: इटली से ग्यारह लोग पहुंचे मुरादाबाद, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

गाजियाबाद जिला अस्पताल के सीएमएस रविंद्र कुमार ने बताया कि एक शख्स कुछ दिन पहले तेहरान से लौटे थे, जिन्हें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि उनके पुत्र को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल उन्हें आइसोलेटेड वार्ड में रखा गया है। सीएमएस ने बताया कि फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका उपचार प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम के द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इससे ज्यादा पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। सभी लोग सावधानी बरतें और ज्यादा से ज्यादा साफ-सफाई रखने का प्रयास करें। खासतौर से ज्यादा भीड़ वाले इलाके में जाने से बचा जाए और अपने हाथ और मुंह को बार-बार साबुन से धोया जाए या सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को जुकाम-बुखार या किसी तरह की तबीयत खराब है तो उससे करीब 1 मीटर का फासला रखा जाए। इस तरह की सावधानी सभी लोग बरतेंगे तो निश्चित तौर पर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के तीनों संदिग्धों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, लोगाें ने ली राहत की सांस