1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आॅपरेशन के दौरान महिला के पेट में मिला कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी रह गए हैरान

डिलीवरी के बाद चार साल तक पेट दर्द से जूझती रही महिला, अस्पताल पहुंचने पर हुआ ये खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Apr 2018, 1:20 PM IST

hapur

हापुड़. एक निजी मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के लिए गई महिला के आॅपरेशन के दौरान चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, पीड़िता को पिछले चार साल से पेट में तेज दर्द हो रहा था। दर्द की शिकायत लेकर जब महिला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल काॅलेज में अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टर्स ने आॅपरेशन की बात कही। जब महिला का आॅपरेशन किया गया तो डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डाक्टर्स को महिला के पेट में आंतों से लिपटा हुआ एक रूमाल मिला। इसकी खबर चलते ही पीड़िता के परिजनों ने रामा मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है और साथ ही उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही है।

यह भी पढ़ें- देश के जाने माने ज्योतिषाचार्यों ने 2019 के चुनावों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- मोदी पर शनि की साढ़े साती , जानिये किसकी बनेगी सरकार

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी नियाज और उनकी पत्नी मीना का आरोप है कि हाइवे स्थित रामा मेडिकल काॅलेज में 26 फरवरी 2014 को डिलीवरी के लिए आॅपरेशन हुआ था। आॅपरेशन करते समय चिकित्सकों की लापरवाही से ब्लड साफ करने के दौरान एक छोटा रूमाल पेट में ही छूट गया था। पीड़िता के पति का कहना है कि उसकी पत्नी चार साल तक पेट दर्द से जूझ रही थी। जब वह पत्नी को हाइवे स्थित एक अन्य मेडिकल काॅलेज ले गया तो उसका तीन दिन पहले आॅपरेशन किया गया। आॅपरेशन के दौरान चिकित्सकों को उसकी आंतों में लिपटा हुआ छोटा रूमाल मिला है।

यह भी पढ़ें- देश के प्रख्यात ज्योतिषियों ने पीएम मोदी के लिए खड़ी की नई मुश्किल

सरस्वती मेडिकल काॅलेज के अधीक्षक डाॅ. नरेन्द्र कुमार का कहना है कि महिला मीना पिछले काफी दिनों से पेट के दर्द से पीड़ित थी, जिसको हमारे यहां लाया गया था। जब महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया तो हम देखकर चौंक गए। महिला की आंतों में रूमाल जैसा कुछ चिपका हुआ था, जिसका हम लोगों ने आॅपरेशन किया है। पीड़िता के पेट से एक छोटा रूमाल का टुकड़ा मिला है, जो आपरेशन के समय ब्लड रोकने के लिए लगा दिया जाता है, लेकिन ये उस समय के डॉक्टर ने लापरवाही से महिला के पेट में ही छोड़ दिया था। अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें- मानूसन 2018 की भविष्यवाणी को लेकर मौसम विभाग और देश के प्रख्यात ज्योतिषियों में मतभेद, जानिये इस साल कैसी होगी बारिश

जब इस सारे मामले में पीड़िता से बात की गई तो उसने बताया कि अब से 4 वर्ष पूर्व पास में ही स्थित रामा मेडिकल कॉलिज में डिलीवरी के लिए ऑपरेशन कराया था। तभी से उसके पेट मे दर्द रहता था।

यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़े के एक मुकदमे में अदालत ने 32 साल बाद सुनाया ये एतिहासिक फैसला

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश