उधर,बच्ची की तलाश में नीटू मौहल्ले वालों के साथ खेत की ओर पहुंचा तो वह तड़प रही थी। कुत्तों से बच्ची को बचाया, लेकिन बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई थी। आनन फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। बच्ची की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वारदात से पहले इन कुत्तों ने इलाके के ही नानक व उसकी पत्नि सुमन पर भी हमला बोलकर घायल कर दिया था। बताया गया है कि इतना ही नहीं उनकी 6 साल की बेटी पूजा को भी कुत्तोंं ने अपनी चपेट में ले लिया था। बेटी को बचाने के दौरान माता पिता भी घायल हो गए थे। आरोप है कि आए दिन कुत्तोंं के शिकार होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।