दरअसल, बिजली विभाग के कर्मचारियों की पिटाई के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी गाजियाबाद के कविनगर थाने पहुंचे और कानूनी कार्रवाई की मांग की। जब कानूनी कार्रवाई में विलंब हुआ तो उन्होंने इलाके की बिजली काट दी। जिसकी वजह से आरडीसी, संजय नगर, नेहरु नगर के लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़़ा। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों का विरोध भीषण गर्मी में इलाके के लोगों में हाहाकार मचा दिया।