27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को लगा बड़ा झटका, 141 बसपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

गाजियाबाद में भाजपा के पदाधिकारियों ने ग्रहण कराई सदस्‍यता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Oct 2018, 12:26 PM IST

Ghaziabad

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को लगा बड़ा झटका, 141 बसपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

गाजियाबाद। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले दल-बदल का खेल भी शुरू हो चुका है। जहां कई नेताओं के शिवपाल यादव की नई पार्टी में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं मंगलवार को कई 100 से ज्‍यादा बसपा नेताओं ने भाजपा का दामन थामकर पार्टी को तगड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें:दरोगा आैर महिला अधिवक्ता के दूसरे वीडियो से फैल गर्इ सनसनी, भाजपा पार्षद की मारपीट से पहले इस हालत में रेस्टोरेंट में बैठे थे दोनों

141 बसपाइयों ने थामा दामन

दरअसल, मंगलवार को नवयुग मार्केट स्थित उडुप्‍पी कृष्‍णा सभागार में भाजपा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपा विधायक व मेयर समेत कई नेताओं ने हिस्‍सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बसपा के 141 नेताओं ने भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कराई। भाजपा के महानगर अध्‍यक्ष मानसिंह गोस्‍वामी ने उन्‍हें सदस्‍यता ग्रहण कराई। भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करने वालों में बसपा के जिला कोषाध्‍यक्ष पंडित आरडी शर्मा, विधानसभा प्रभारी ब्रज भूषण शर्मा, साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी नवनीत शर्मा, विधानसभा संयोजक कुलदीप शर्मा, पूर्व मुरादनगर विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा, जिला संयोजक आनंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, हसन चौधरी, धर्मेश शर्मा, आशु त्‍यागी, अजय सिंह जाटव और राधिका सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: VIDEO: अब यूपी में इस जिले का नाम बदलने की मांग

इस वजह से ज्‍वाइन कर रहे हैं भाजपा

इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्‍यक्ष मानसिंह गोस्‍वामी का कहना है क‍ि भाजपा में कार्यकर्ताओं के सम्‍मान को देखते हुए दूसरे दलों के लोग घुटन महसूस करने लगे हैं। इस वह से पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद मेयर आशा शर्मा और विधायक अजीत पाल त्‍यागी ने सभी नए सदस्‍यों का स्‍वागत किया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसे सपा नेता आजम खान के खिलाफ केस दर्ज

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग