गाजियाबाद। सर्दी धीरे-धीरे अपने शबाब पर आ रही है। सोमवार से लगातार दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) समेत पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) शीतलहर की चपेट में हैं। सोमवार को जहां दिल्ली-एनसीआर ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं मंगलवार (Tuesday) को दिल्ली-एनसीआर में 22 साल में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ठंड के प्रकोप को देखते हुए वेस्ट यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को गाजियाबाद (Ghaziabad) में डीएम (DM) ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश दिया।