
यूपी के इस जिले में बनेगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, बारिश में भी नहीं रुकेगा मैच
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में एक ऐसा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जहां पर बारिश में भी मैच नहीं रुकेगा। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसका ऐलान भी कर दिया है। इसके लिए भूमि क पूजन दिसंबर में होगा। दावा किया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। गाजियाबाद में बनने वाले सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 75 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।
यूपीसीए ने खरीदी 34 एकड़ जमीन
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनना है। यह देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसकी खास बता यह है कि यहां बारिश भी मैच में बाधा नहीं डाल सकेगी। वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने मेरटी गांव में 34 एकड़ जमीन खरीदी थी। यूपीसीए के स्टेडियम कमेटी संयोजक राकेश मिश्रा के अनुसार, इसमें मैच के दौरान बारिश का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसमें बेहतरीन स्वीमिंग पूल की भी सुविधा होगी। इसके निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था एरिना के साथ समझौता किया गया है। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद इसके तेजी से निर्माण की उम्मीद जताई जा रही है।
देश का सबसे आधुनिक स्टेडियम
जानकारी के अनुसार, यह देश का सबसे आधुनिक स्टेडियम भी होगा। इसमें अत्याधुनिक जिम की भी सुविधा भी उपलब्ध होगी। खिलाडि़यों के लिए र्डेसिंग रूम और अंपायरों के लिए रूम भी अंतररार्ष्टीय मानकों के अनुसार होगा। यह कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम से बड़ा होगा। ईडन गार्डन में 65 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है जबकि गाजियाबाद में बनने वाले स्टेडियम में 75 हजार दर्शक बैठ सकेंगे।
2020 तक बनाने का है लक्ष्य
इस स्टेडियम की लागत अभी 450 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसकी पार्किंग में 2510 वाहनों के खड़े होने की सुविधा होगी। अभी तक की डेडलाइन के अनुसार, इस स्टेडियम को 2020 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल दिसंबर में इसका भूमि पूजन किया जाएगा।
Updated on:
8 Nov 2018, 12:23 PM IST
Published on:
8 Nov 2018, 12:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.