1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस फाइव स्टार होटल में अंदर हो रही थी शादी, गेट पर बदमाशाें ने लूट लिया दुल्हन के गहनों का बैग

गाजियाबाद के फाइव स्टार होटल कंट्री इन के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 13 May 2018, 10:48 AM IST

hotel country inn

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले खासे बुलंद हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बदमाश अपने मंसूबों में बेखौफ होकर कामयाब हो रहे हैं। इसका एक उदाहरण शनिवार देर रात देखने मिला। थाना लिंक रोड इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल कंट्री इन में चल रही शादी के दौरान बदमाशों ने दुल्हन के गहनों से भरा हुआ बैग लूट लिया और फरार हो गए। इसके बाद शादी की खुशियां मना रहे लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती 2018: महासंयोग के कारण चमकने वाली है इन 4 राशि वाले लोगों की किस्मत

कंट्री इन में हो रही थी शादी

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना लिंक रोड स्थित फाइव स्टार होटल कंट्री इन में शनिवार को एक शादी चल रही थी। इसमें सभी लोग शादी का जमकर लुत्फ उठा रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। दुल्हन के परिवार वाले दुल्हन के लाखों रुपए के गहनोंं का बैग लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे होटल के गेट पर पहुंचेे तो बाइक सवार बदमाशों ने मौका पातेे ही हथियारों के बल पर दुल्हन के परिवार वालों से लाखों रुपए के गहनों से भरा बैग लूट लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे।

यह भी पढ़ें: आज इन राशि वाले लोगों के लिए है बेहद खास दिन, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

फीका हुआ जश्न

वहीं, जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इस लूट की जानकारी होटल के अंंदर जश्न मना रहे लोगों को मिली तो जश्न फीका पड़ गया। इसके बाद सभी लोग बाहर की तरफ दौड़े लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। फौरन पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: इस वजह से भीड़ ने कर दिया पुलिस चौकी पर हमला,कई पुलिस कर्मी लहुलुहान

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

इस मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि इस तरह की घटना सामने आई है। दुल्हन का परिवार धामपुर का रहने वाला है। शादी लिंक रोड थाना स्थित फाइव स्टार कंट्री इन होटल में चल रही थी। इसी दौरान बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस होटल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।

यह भी पढ़ें: घर में घुस गया योगी का नशेड़ी दरोगा, इसके बाद एक युवती संग जो किया उसने पूरे विभाग का झुका दिया सिर