
वैभव शर्मा, गाजियाबाद। 31 दिसंबर को देशभर में लोगों ने अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। राजधानी दिल्ली से लेकर एनसीआर के नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में लोगों ने मॉल्स और अन्य जगहों पर घूमकर जश्न मनाया। लोगों ने जमकर रुपये खर्च करके इसका आनंद लिया, लेकिन गाजियाबाद में युवा आईएएस अधिकारी ने अनोखे अंदाज में हैप्पी न्यू ईयर मनाकर हर किसी को सीख देने वाला काम किया है।
जरूरतमंदों को दिए कंबल
दरअसल, इस युवा आईएएस अधिकारी ने 31 दिसंबर की रात में शहरभर में चक्कर लगाकर जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाया। सड़क किनारे रहने वाले गरीब और असहाय लोगों के साथ में समय बिताकर उन्होंने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। इससे गरीब लोग भी उन्हें दुआएं दीं।
जश्न की चकाचौंध की जगह गरीबों के साथ मिला सकून
गाजियाबाद में तैनात आईएएस अधिकारी अमितपाल शर्मा नए साल की चकाचौंध और जश्न को छोड़ 31 दिसंबर की रात को सड़कों पर घूमते नजर आए। उन्होंने रात में कड़ाके की ठंड में खुले में सो रहे गरीबों और असहायों की मदद की। उन्होंने उन्हें कंबल ओढ़ाकर नए साल पर अपनी खुशी देखी। अमितपाल शर्मा गाजियाबाद में एसडीएम सदर के रूप में तैनात हैं और अलग अंदाज में सेवा करना उनका शौक है।
यूपीएससी में आई थी 17वीं रैंक
लुधियाना के विकास नगर के रहने वाले अमित पाल शर्मा की मई 2016 में यूपीएसई में 17वीं रैंक आई थी। एमबीबीएस पास अमित शर्मा के पिता अमरजीत शर्मा गवर्नमेंट स्कूल बस्ती जोधेवाल से बतौर पंजाबी लेक्चरर रिटायर हुए हैं। उनके बड़े भाई अजय पाल शर्मा वर्तमान में शामली के एसपी हैं। अजयपाल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी जाने जाते हैं। अपने भाई से ही प्रेरणा लेकर अमित ने अपने करियर की शुरुआत की थी। एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि उनके भाई को गरीबों की सेवा करके ही सुकून मिलता है।
Published on:
02 Jan 2018 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
