गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी एरिया के मंडोला में शनिवार को अचानक लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए और प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि शुक्रवार को एक सड़क हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस कार से एक्सीडेंट हुआ, उसका मालिक अभी फरार है। गुस्साए लोगों ने आरोपी को अरेस्ट करने की मांग की। गाडी मीडियाकर्मी की बताई जा रही है।