आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस की इस सफलता के बाद गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण ने कहा कि आरोपी को ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जो एक नजीर बनेगी। पुलिस भले ही आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का दावा कर रही हो, मगर जिस तरह शराब और हवस के नशे में चूर इस हैवान ने 5 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी, उससे ये बात तो साफ जाहिर होती है कि बेटियां आज भी सुरक्षित नहीं हैं।