
गाजियाबाद।गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में भट्टा कारोबारी विजय फफराना की 18 फरवरी को हुई हत्या का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिन के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल व तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। आपको बता दें कि विजय फफराना भी आपराधिक किस्म का शक्स था। जिस पर 50 हजार का इनामी रह चुका था । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाशों से की गई पूछताछ के बाद पता चला कि भोजपुर ब्लाक प्रमुख के पद को लेकर विजय फफराना की हत्या की गई।
इसलिए भावी प्रत्याशी की दूसरे प्रत्याशी ने कर दी हत्या
एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों में राहुल जाट गांव बेगमाबाद मोदीनगर का रहने वाला है। इसके साथ में दिल्ली निवासी आशु व बागपत निवासी विवेक ने इस घटना को रैकी के बाद अंजाम दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो पिस्टल व तमंचा बरामद किया है। हत्या में प्रयुक्त सेंट्रो कार भी पुलिस ने बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि विजय फफराना इस बार भोजपुर के ब्लाक प्रमुख चुनाव को लड़ने के लिये राजनीति गोटी बिछा रहा था। जिसका विरोध राहुल ने किया था। राहुल खुद ब्लाक प्रमुख चुनाव लड़ना चाहता था। जिसे लेकर राहुल ने विजय फफराना की हत्या के लिये ताना-बाना बुन डाला और 18 फरवरी को विजय फफड़ाना को मौत की नींद सुला दिया।
हफ्तें भर पहले ही गोली मारकर की थी हत्या
18 फरवरी को मोदीनगर इलाके में विजय फफराना नाम के एक शख्स को गोलियों से उस वक्त भून दिया गया था। जब वह अपने भट्टे से अपने घर जा रहा था। इस दौरान बदमाशों ने विजय फफराना को अनगिनत गोली मारी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। और बदमाश मौके से फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस और एंगल से इस हत्या के खुलासे में जुट गई थी आखिरकार पुलिस ने इस हत्या में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है पुलिस द्वारा इन बदमाशों से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि भोजपुर ब्लाक प्रमुख के पद पर विजय फफराना इस बार काबिज होना चाहता था, जिसे लेकर यह हत्या की गयी थी ।
यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=GX8Gi8dJo6c
गाड़ी को आेवरटेक कर मारी थी गोली
18 फरवरी की शाम विजय फफराना जब गांव से बुढ़ानामऊ मार्ग के रास्ते अपनी कार से भट्टे पर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी कार को ओवरटेक कर कार सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर विजय फफराना की हत्या कर दी थी। हालांकि उसके साथी विवेक को छोड़ दिया था। हत्याकांड़ को लेकर जांच में जुटी पुलिस की एसओजी टीम सर्विलांस के जरिये हत्यारों तक पहुंचने में जुटी थी। पुलिस ने कई संस्थानो की सीसीटीवी फुटेज के जरिये हत्या में प्रयुक्त हुई कार का नंबर भी पता करने का प्रयास किया। उसी आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात गांव सौंदा की पुलिया के समीप कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है ।
Updated on:
26 Feb 2018 06:46 pm
Published on:
26 Feb 2018 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
